संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। क्षेत्र में विद्युत चोरी रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। हर दिन ही चेकिंग कराई जा रही है। जुलाई में अब तक 35 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विद्युत उपखंड अधिकारी मोनू कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विद्युतकर्मी घर-घर जाकर चेकिंग कर रहे हैं। जुलाई माह में चेकिंग के दौरान 35 जगह विद्युत चोरी पकड़ी जा चुकी है। विद्युत बिल बकाएदारों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के सरकारी विभागों पर लगभग चार करोड़ 61 लाख रुपया बिल बकाया है। जिसे वसूलने की निगम तैयारी कर रहा है। बकाएदार विभागों में खंड विकास कार्यालय, नगर पालिका, तहसील, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, थाना, चौकी सरकारी दफ्तर शामिल हैं।