मिरहची। बघेल समाज की चेतावनी के बाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति सर्वेश उपाध्याय पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बघेल समाज के लोगों ने रविवार को नाराजगी जताते हुए 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। भाजपा नेता सर्वेश उपाध्याय पर बघेल समाज पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस संबंध में वायरल ऑडियो की फोरेसिंक जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोरेसिंक जांच की रिपोर्ट आने पर सर्वेश उपाध्याय पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद