एटा। थाना कोतवाली नगर में सिकंदराराऊ के चांदनपुर निवासी अजय कुमार ने प्रदीप रघुनंदन समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अजय कुमार के भाई अभिषेक कुमार को थाना सापला जिला रोहतक में झूठा फंसा दिया था। इस मामले में 3 जनवरी को प्रदीप रघुनंदन ने फोन करके उसके भाई को इससे निकालने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद अजय ने 3 जनवरी को 24,900 और 5 जनवरी को 30 हजार रुपये प्रदीप रघुनंदन को फोन-पे एप के माध्यम से दिए। इसके बाद प्रदीप के सहपाठी राघेवेंद्र मिश्रा के फोन पर 20 हजार रुपये डलवा लिए। उसके बाद भी उसके भाई का नाम नहीं निकलवाया। रुपये वापस करने के लिए कहा तो 35 हजार रुपये लौटा दिए। शेष 40 हजार रुपये वापस नहीं किए। इस मामले में उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है।