फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता : दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Thu, 28 May 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के आरोप पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी और एसडीएम राजकुमार मौर्या ने उन्हें निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ के अनुसार अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अगरैया जमुनाई में निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिली थीं। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में रुचि न लेने, कार्यों में लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों के आदेशों का समय से पालन न करने तथा धनराशि के दुरुपयोग के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह विकास खंड अवागढ़ से संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी एटा एवं सहायक अभियंता आरईडी को सौंपी गई है। इसी प्रकार विकास खंड अवागढ़ की ग्राम पंचायत बरई कल्याणपुर में निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी नम्रता यादव को भी निलंबित कर दिया गया। उनके विरुद्ध भी योजनाओं में लापरवाही, आदेशों की अनदेखी तथा सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप हैं। निलंबन अवधि में उन्हें विकास खंड सकीट से संबद्ध रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें