फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मृतकों के परिजन को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू और बुखार से छह लोगों की मौत होने पर सोमवार को नगर पंचायत की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के पति सर्वेश उपाध्याय ने मृतक के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने सांत्वना देते हुए मृतक के परिजन को 51-51 हजार रुपये का आर्थिक सहायता दी।भाजपा नेता सर्वेश उपाध्याय ने सोमवार को गांव पहुंचकर बुखार से पीडित मरीजों और उनके परिजन से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने डेंगू से मृत हुए खूब सिंह और बबलू के घर जाकर उनके परिजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक खूब सिंह और बबलू की निराश्रित बेटियों को 51-51 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर आर्थिक मदद की। सर्वेश उपाध्याय ने गांव में फैली बीमारी की रोकथाम को नियमित फॉगिंग कराने, साफ-सफाई कराने के साथ ही प्रशासन से बात कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का आश्वासन दिया है। उनके साथ सत्यम राघव, चिंटू उपाध्याय, रामकुमार, गोविंद, रवि, सतेंद्र लोधी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें