फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी निकासी के अभाव में बाकलपुर की गलियाें में फैली गंदगी

Sat, 13 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अवागढ़ क्षेत्र के गांव बालकपुर में जलभराव से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
अवागढ़। ग्राम पंचायत इसौली के गांव बाकलपुर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गलियों में गंदगी फैली है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। ओवरफ्लो होकर गंदा पानी गलियों में बह रहा है। नाला गंदगी से अटा होने के कारण निकासी पूरी तरह बंद है। गांव के लोग गंदगी में होकर गुजरने को मजबूर हैं। गांव के भंवरपाल सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी तैनात होने पर भी वह नहीं आता है। नियमित सफाई नहीं होने से गांव में गंदगी फैली हुई है। गांव के राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, अजेंद्र प्रताप सिंह, बंटू ठाकुर, रामपाल सिंह, रमेश पाल सिंह ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें