फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डाक्टर व तीमारदार के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मरीज के तीमारदार और चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जबकि तीमारदार का कहना है कि पिता-पुत्र को ड्रिप नहीं लगा पाने का विरोध करने पर पीटा गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी दिलीप चंद्रा का कहना है कि वह अपनी बहन प्रीति चंद्रा को उपचार कराने के लिए सोमवार की दोपहर आए थे। एमसीएच विंग में तीसरी मंजिल पर बीमार बहन को लेकर पहुंचा। यहां ड्रिप लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी आए। किसी से भी ड्रिप नहीं लगी और बहन का काफी खून बहने लगा। तब मैंने कहा कि आप लोग उपचार ठीक से नहीं करते हो। इसकी शिकायत डीएम और प्राचार्य से करूंगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर चिकित्सक कुलदीप व 8-10 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मुझे व पिता ग्रीश चंद्रा को पीटा गया। मेरी नाक से खून तक आ गया। मेरी बहन के साथ अभद्रता भी की गई। मारपीट के बाद मरीज को लेकर परिजन चले गए।
वहीं चिकित्सक कुलदीप सिंह का आरोप है कि मरीज को भर्ती करके उपचार दिया जा रहा था, बिना बताए मरीज को ले जाने लगे। तब मना किया गया, इसी बात को लेकर मरीज के तीमारदारों द्वारा हाथापाई की गई। स्टाफ नर्स मीना कुमार की तरफ से मरीज के तीमारदारों के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली नगर में दी गई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, की पूछताछ
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक व तीमारदार के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मौके पर कोतवाली नगर पुलिस पहुंच गई। चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की गई।
चिकित्सक व तीमारदारों के बीच हुए झगड़े का मामला संज्ञान में आया है। प्राचार्य चिकित्सक से वार्ता करेंगे इसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी तक स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें