फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार का प्रकोप जारी, तेजी से घट रहीं मरीजों की प्लेटलेट्स

Mon, 06 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हल्की सर्दी पड़ने लगी है, लेकिन मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है। मच्छर जनित बीमारियां जिले में फैली हुईं हैं। खासतौर से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जांच के दौरान उनकी प्लेटलेट्स कम निकल रही है, जो तेजी से गिर रही है। ऐसे पीड़ितों को चिकित्सक डेंगू का संदिग्ध मान रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में कुल 1235 मरीजों के पर्चे बने।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। 8 बजे पर्चा काउंटर खुलते ही वहां मरीजों की कतार लग गई और पर्चा बनवाने के बाद मरीज पुरानी बिल्डिंग में संचालित ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर पहुंचे। 9.15 के बाद कक्षों में चिकित्सकाें का आना शुरू हुआ। साढ़े नौ बजे के करीब हड्डी, फिजीशियन, त्वचा सहित अन्य रोगों के चिकित्सकों ने कक्षों में बैठकर मरीजों को देखना शुरू किया। फिजीशियन कक्ष में मरीजों को देख रहे चिकित्सक माधवेंद्र, आदर्श यादव ने बताया ओपीडी में प्रतिदिन 300 के करीब मरीज आ रहे है। सोमवार को भी संख्या यही रही।
इस दौरान यहां 80 मरीज बुखार के आए। उन्होंने बताया खून की जांच कराने पर कई मरीजों के प्लेटलेट्स कम आने की बात सामने आई है। जबकि बाल रोग विभाग में डॉ. एबी सिंह, डॉ. पारस द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था। उन्होंने बताया 148 बच्चे उनके पाए गए। इसमें से 29 बच्चे बुखार से पीड़ित थे। जबकि इमरजेंसी में 24 घंटे में 15 बुखार के पीड़ित पहुंचे। यहां से एक बच्चे को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें