फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 320 में बिक रही 270 रुपये वाली खाद की बोरी

Sun, 27 Aug 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में उर्वरक विक्रेता इस समय किसानों को जमकर लूट रहे हैं। 270 रुपये वाली खाद की बोरी 300 से लेकर 320 रुपये तक की बेच रहे हैं। वहीं अगर बोरी 270 रुपये की लेनी है तो किसान को 100 रुपये की लगेज के रूप में अन्य सामान लेने पर दबाव बनाया जाता है।
विज्ञापन

प्रशासन व कृषि विभाग किसानों को जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद होने की बात कह रहा है। इसके बावजूद निजी उर्वरक विक्रेता लगातार किसानों को लूट रहे हैं। खाद की प्रत्येक बोरी के साथ लगेज में जिंक, नैनो यूरिया आदि जबरन दिया जा रहा है। लगेज न लेने पर खाद की बोरी तय मूल्य से कहीं अधिक दामों पर बेची जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी उर्वरक केंद्रों पर भी खाद लगेज के साथ ही दी जा रही है।
वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ मनवीर सिंह का कहना है कि किसानों को उर्वरक के साथ लगेज जबरन नहीं दिया जा सकता। सरकारी उर्वरक केंद्रों पर खाद के साथ लगेज के रूप में नैनो यूरिया दी जा रही है। लेकिन किसान अगर नैनो यूरिया नहीं लेना चाहता है तो कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की जा सकती। इसके अलावा कहीं तय मूल्य से ज्यादा पर उर्वरक की बिक्री की जा रही है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कहीं से भी खाद की बोरी खरीद लो, बिना लगेज के नहीं मिलेगी। लगेज नहीं लिया तो 270 रुपये वाली बोरी 300 से 320 रुपये तक की मिल रही है। -लाला राम, छछैना
खाद की दुकान पर जाओ तो विक्रेता कहता है कि लेनी हो तो लगेज लो तो मिलेगा। लगेज नहीं लोगे तो एक बोरी 300 रुपये से ऊपर की ही मिलेगी। -कृपाशंकर सिंह, छछैना
जो भी उर्वरक विक्रेता लगेज के साथ या निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेच रहे हैं। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें