फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मांगें पूरी होने के आश्वासन पर हुआ पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार, प्रेमी ने की थी दोनों की हत्या

Sun, 09 Oct 2022 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू में सिरफिरे प्रेमी ने हमलाकर पिता-पुत्री की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी थी। शनिवार को परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगें माने जाने तक शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित के घर पुलिस और जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू में सिरफिरे प्रेमी ने हमलाकर पिता-पुत्री की बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी थी। दोनों के शव शुक्रवार देरशाम गांव लाए जा सके। परिजन और रिश्तेदारों शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया। शनिवार को परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगें माने जाने तक शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बाद में प्रशासन ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर शवों का दाह संस्कार कराया। 
विज्ञापन


सीओ जलेसर विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि गांव नगला बलू निवासी अंतराम और बेटी तनीषा की गांव के ही पुनीत कुमार ने बेलचा से प्रहार कर हत्या कर दी थी। अंतराम की पत्नी फूलश्री घायल हैं और उनका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में चल रहा है। पुनीत ने स्वयं ही तनीषा से संबंध होना स्वीकार किया है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन को सौंप दिए गए थे। 

पीड़ित परिवार ने रखीं थी ये मांगें 

शनिवार को घरवालों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 25 लाख रुपये आर्थिक मदद, एक शस्त्र लाइसेंस, आवास दिलाने और चार अन्य संदिग्धों को जांच में शामिल करने की मांग करने लगे। उच्चाधिकारियों को पूरा मामला बताया गया, इसके बाद परिजन को मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया, तब पिता-पुत्री के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। 
विज्ञापन

गांव में तैनात रही पुलिस 
अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा को देखते हुए गांव में कई थानों के पुलिस के साथ सीओ सिटी राजकुमार, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी भी थे। विधायक सत्यपाल, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव भी गांव पहुंच गए। पीड़ित परिवार से बात की गई। पुलिस प्रशासन व विधायक ने मांगों को पूरा कराने का अश्वासन दिया। इसके बाद पिता पुत्री के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता का चेहरा भी नहीं देख पाई बेटी
घायल मां का इलाज दूसरे नंबर की बेटी सरिता आगरा में करा रही है। इसके चलते वह पिता को अंतिम बार नहीं देख पाई। उसका कहना था कि वह पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी है, हत्यारोपी को सजा मिलनी चाहिए।

अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि मृतक के घरवालों को आर्थिक सहायता सहित आवास व 25 लाख रुपये सहित अन्य कुछ मांगें रखी गईं थीं। उनको पूरा करने का अश्वाशन दिया गया है। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। 

सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी ने कहा कि परिजन ने शस्त्र लाइसेंस सहित नौकरी, आर्थिक मदद, आवास व चार अन्य संदिग्धों पर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है। परिजन बताएंगे उसके आधार पर संदिग्धों की पड़ताल की जाएगी। परिजन राजी हो गए और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें