फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पिता बना हैवान, दो साल तक बेटी से करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में एक पिता हैवान बन गया और दो साल तक अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पहली बार दुष्कर्म उस समय किया, जब बेटी महज 11 साल की थी। यह सिलसिला दाे साल तक चलता रहा। यातनाओं की हदें पार हो गईं तो बालिका ने अपनी ताई को पूरी बात बताई। इसके बाद पिता के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




किशोरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दस साल की थी, तब मां अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। इसके एक साल बाद पिता ने पीटकर अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वह हैवानियत करता रहा। आरोप है कि एक अगस्त को पिता ने दुष्कर्म किया, इस दौरान वह तड़पती रही। पिता से यातनाएं न देने की गुहार भी लगाई। लेकिन पिता का दिल नहीं पसीजा और उसको कैद करके रखा। बालिका का कहना है कि 3 अगस्त को मौका पाकर चंगुल से भागने में सफल रही। तब अपनी ताई के पास पहुंचकर सारी घटना बताई। इसके बाद थाने पर पहुंचकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वह मजदूरी करके गुजर करता था। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित बालिका की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बेटी के साथ गलत काम करना कबूल किया है। दुष्कर्मी पिता को जेल भेज दिया गया है।


गोदाम में बनाया था बंधक, दादी ने भी नहीं सुना दर्द
अलीगंज। हैवान बने पिता ने बेटी को तंबाकू के गोदाम में बंधक बनाकर रखा था। वहीं उसके साथ दरिंदगी करता रहा। बंधन से मुक्त होने के बाद बालिका ने आप बीती अपनी दादी को बताई। लेकिन बदनामी के डर से दादी ने उसके दर्द को नहीं सुना-समझा और दुत्कार दिया। उसको मुंह बंद रखने की नसीहत दे डाली। इसके बाद लाचार बालिका ने ताई को घटना की जानकारी दी। ताई ने अपने घर-परिवार और पति तक का विरोध सहा और बालिका के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़ी हुई, जिसके बाद यह कार्रवाई हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें