फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां-बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता-पुत्र को किया लहूलुहान

Tue, 25 Jun 2024 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोसमा में नामजद आरोपियों ने मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसी समय घर पहुंचे पिता-पुत्र को विरोध करने पर पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोसमा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 23 जून 2024 को रात लगभग आठ बजे वह किसी कार्य के लिए घर से बाहर गांव में ही गया था। तभी उसके घर पर गांव के ही अशफाक अली, अनराज खां, शान मुहम्मद, शौकत अली, ताजमुहम्मद, अली मुहम्मद, इतवारी खां आदि लोग घुस गए। पत्नी और बेटी के साथ इन लोगों ने छेड़छाड़ की। बताया कि इसी दौरान मैं घर वापस आ गया। आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने मुझे और मेरे पुत्र को लाठी और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर लहुलुहान कर दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि मामला आपस में मारपीट का था। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें