फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्रुखाबाद के युवक की हरियाणा से लौटते समय हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित गांव पवांस के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार फर्रुखाबाद के युवक की हरियाणा से लौटते समय मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य हादसों में महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र स्थित गांव रुदायन निवासी मुकेश कुमार (30) की मौत हुई है। पिता कृपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम में बेटा निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार रात में बाइक से घर के लिए निकला। गांव पवांस के बाद वाहन ने टक्कर मार दी। इसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का फोन पहुंचा तब एटा आए और बेटे की पहचान की। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि हादसे में फर्रुखाबाद के युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।


वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुशीला देवी, इसकी भतीजी गुड़िया और धेवता राघव गिरि निवासीगण परौली थाना जैथरा घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य हादसे में सलीम निवासी गांव धनराजपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी को घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल
अलीगंज। गांव हरसिंहपुर के मोड़ के पास आमने-सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी अलीगंज में भर्ती करया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें रेफर कर दिया गया।

अमिता पत्नी मनमोहन निवासी तमरौरा भांजे कन्हैया लाल के साथ रविवार को बाइक से सिमौर गांव जा रही थी। तभी सामने से आ रहे सूरज और गुलशन निवासी फर्दपुरा की बाइक से भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अमिता, कन्हैया और सूरज को रेफर कर दिया। घटना की तहरीर किसी भी पक्ष के द्वारा नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें