मिरहची के गांव श्यौराई में अनिश्चित कालीन धरने पर मौजूद ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारी व
मिरहची। रेलवे लाइन के विस्तार में 110 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया जाना तय है। भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने मुआवजे की मांग के लिए क्षेत्र के गांव श्यौराई में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रेलवे के मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं हैं, उनकी मांग है कि कम से कम 45 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर का मुआवजा दिया जाए। एटा से कासगंज की रेलवे लाइन विस्तार में क्षेत्र के 80 प्रतिशत किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। अधिकांश किसानों की खतौनी में पूर्वजों के नाम चले आ रहे हैं, उनको संशोधित कराया जाए, ताकि मुआवजा के समय दिक्कत न हो।