एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एंड एक्सटेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आत्मा गवर्निंग बोर्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। डीएम ने कहा कि किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि दैवीय आपदा होने पर फसल का लाभ मिल सके।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शासन द्वारा 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिला में 2.87 लाख किसान है। सभी किसानों को ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से खरीफ फसल धान, मक्का, बाजरा का बीमा कराए जाने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे कि असमय फसल के हुए नुकसान की भरपाई हो सके। इस कार्य में बैंकर्स द्वारा भी केसीसी से आच्छदित किसानों से वार्ता कर फसल बीमा प्रगति में सुधार किया जाए। जिन क्षेत्रों में फसल ज्यादा खराब होती है, ऐसे क्षेत्रों में प्रमुखता से तबज्जो दी जाए।
डीएम ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनसे आच्छादित किए जाने के लिए एफपीओ के माध्यम से किसानों को जोड़कर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
सीडीओ एके वाजपेयी, डीडी कृषि रोताश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह, सीवीओ एके सिंह, एलडीएम सुनील कुमार, डिप्टी आरएमओ नन्द किशोर आदि मौजूद रहे।