फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडी में धान के बेहतर भाव से किसानों के खिले चेहरे

Sat, 23 Sep 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की आवक शुरू हो गई है। अच्छा भाव मिल रहा है, इसकी वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। अगैती उपज वाली प्रजाति 1509 की शुरूआत हो गई है और व्यापारियों की ओर से भी धान की बेहतर आमद होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



जिले में सबसे ज्यादा रकबा 1718 पीटन प्रजाति का है, जिसकी आवक 15 अक्तूबर से शुरू होगी। अगैती उपज वाली प्रजाति 1509 एटा मंडी में आनी शुरू हो गई है। इस प्रजाति की उपज लेकर किसान मंडी में पहुंच रहे हैं और शुक्रवार व शनिवार को 3000 के करीब भाव रहा है। पिछले साल भाव 2200 से 2500 रुपये तक रहा था। अभी नमी वाला धान आ रहा है, इसे देखते हुए यह अच्छा भाव माना जा रहा है। मंडी में एक-दो जगह ही धान पहुंचा लेकिन व्यापारी लगातार हो रही बारिश के चलते बंपर पैदावार होने की उम्मीद जता रहे हैं।



अच्छे भाव की उम्मीद
धान की जल्दी पकने वाली प्रजाति 1509 है, जो खेतों में तैयार हो चुकी है और काटने लगे हैं। इस बार भाव अच्छा भाव मिलने की उम्मीद है।
रामप्रसाद, सलेमपुर मलावन



मंडी में शुरूआती भाव 3000 रुपये है, जो अच्छा कहा जा सकता है। धान में नमी भी है। इस तरह का भाव मिलने से किसानों के लिए अच्छा संदेश है।
अजय कुमार, मरजादपुर



बोले व्यापारी...
मंडी में दो दिन से 1509 प्रजाति धान की आवक शुरू हो गई है। किसानों से 3000 रुपये में खरीद की जा रही है। जिसे अच्छा भाव कहा जा सकता है। - गुड्डू गुप्ता, आढ़ती
विज्ञापन




मेरी आढ़त पर पहला ग्राहक धान का आया है, इस बार किसान अच्छी पैदावार होना बता रहे हैं। इस लिहाज से कारोबार भी अच्छा होने की उम्मीद है। - मनोज सक्सेना, आढ़ती



दो दिन से धान की आवक शुरू हुई है, व्यापारी 3000 हजार रुपये के करीब 1509 को खरीद रहे हैं। भाव ऊपर नीचे होना तो स्वभाविक है, लेकिन इस बार किसान निराश नहीं होगा। - अरुण यादव, मंडी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें