फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज का निशुल्क बीज पाकर किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
किसानों को बीज वितरित करते अधिकारी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला उद्यान विभाग की ओर से शनिवार को अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को प्याज का बीज वितरण किया गया। निशुल्क बीज पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अलीगंज मार्ग स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में 20 किसानों को बीज वितरित किया गया। शासन से अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों को शाक-भाजी फसल को बढ़ावा देने के लिए करीब 98 किलोग्राम प्याज का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिसे किसानों को वितरित किया जा रहा है।
इसके अलावा 3 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए मिर्च, 4 हेक्टेयर के लिए टमाटर, 3 हेक्टेयर के लिए लौकी और 4 हेक्टेयर के लिए शिमला मिर्च का बीज वितरित किया जाएगा। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, उप कृषि निदेशक रोतास सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार, रवींद्र मिश्रा, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें