फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गदुआ निवासी 45 वर्षीय किसान शनिवार की सुबह खेत पर गया था। घर नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए खेत पर पहुंचे, यहां पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन इलाज को लेकर जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया 45 वर्षीय अर्जुन शनिवार की सुबह जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर देखने खेत पर पहुंचे। जहां वह उल्टे पड़े हुए थे। वहीं उनके शरीर पर चोट के निशान मिले।
ग्रामीणों का अनुमान है किसी जानवर ने हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया किसान खेत पर जा रहा था। किसी जानवर ने हमला कर घायल करना बताया गया, उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें