मारहरा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को कस्बे के पिदौरा अड्डा स्थित एक गेस्ट हाउस में आ रहे हैं। यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री जयवीर सिंह यादव ने बताया कि चौधरी राकेश टिकैत एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनके आने की खबर पर यूनियन के जिले के पदाधिकारियों और किसानों में उत्साह है। किसान और पदाधिकारी उनके आने पर स्वागत की तेयारी में जुटे हुए हैं। संवाद