फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झोपड़ी के अंदर मृत मिला किसान, हत्या का आरोेप

Thu, 25 Jul 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुखरना में खेत पर झोपड़ी में सो रहे एक किसान का बुधवार शाम को शव मिला। पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव मुखरना निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके पिता उदयपाल (64) काफी समय से खेत पर ही झोपड़ी डालकर रह रहे थे। रोज की तरह बुधवार की देर शाम मेरा भांजा अश्वनी खाना देने गया तो पिता मृत अवस्था में पड़े हुए थे। यह देखकर वह घबरा गया और फोन कर घर पर सूचना दी, हम लोग पहुंचे तो देखा पिता की सांस थम चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संतोष ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से पिता उदयपाल झोपड़ी डालकर जिटोली चौराहे के पास स्थित खेतों पर रहते थे। पूर्व में कई लोगों से विवाद भी रहा है, उन्हीं लोगों द्वारा पिता की हत्या की गई है। इस पूरे मामले में कई बड़े लोग भी शामिल हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें