फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत, गेंहू काटकर घर लौट रहा था

Sat, 08 Apr 2023 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गेंहू काटकर घर लौट रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
शकील खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। खबर सुनकर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजनों को ढींढस बंधाते रहे। उधर, जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।  

विज्ञापन


हादसा जसरथपुर थाना क्षेत्र के नदराला गांव के पास हुई। गांव निवासी शकील खान (44) शुक्रवार देर शाम गेहूं काटकर घर लौट रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वह भाग निकला। शकील घायल होकर वहीं गिर गए। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने गांव में व परिजन को सूचना दी।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि बाइक की टक्कर से किसान की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें