एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी किसान कमलेश कुमार (25) की रविवार सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई। वह खेत पर लगे विद्युत खंभे के सपोर्ट तार की चपेट में आ गया। इसमें करंट आ रहा था। परिजनों ने बताया कि कमलेश सुबह खेत में खड़ी गेहूं की फसल में सबमर्सिबल पंप से पानी लगाने के लिए गया था।
तभी तार की चपेट में आने से गंभीर हालत में पहुंच गया। उसको मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि हादसे की खबर पुलिस को दी गई और पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक छत्तरपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह खेत पर एक किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद