फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मशहूर कलाकार आईबी सिंह ने अपनी आवाज से बिखेरा जादू

विज्ञापन
एटा महोत्सव गीत गाते कलाकर आईबी सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में चल रहे राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में मशहूर कलाकार आईबी सिंह ने अपनी आवाज से लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। देर रात कार्यक्रम आयोजित किया गया। एटा महोत्सव में शनिवार रात को जेदा नशा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फरीदकोट बैंड ने अपने गानों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उनके द्वारा गाया गया जेदा नशा गाना सबसे ज्यादा लोक प्रिय हुआ है। बैंड के प्रमुख कलाकार आईबी सिंह व उनकी मंगेतर नुपुर सिंह रहीं, जिन्होंने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गायक आईबी सिंह ने बताया के अगले महीने नुपुर के साथ शादी कर रहे हैं। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, अपर जिला अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी व लायंस क्लब जोन चेयरपर्सन अनुज चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने परिवार सहित महोत्सव में मौजूद रहे। जिला अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कलाकारों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अमित चौधरी, सीओ सिटी राजकुमार, अनुज चौहान लायंस क्लब, देव सोलंकी, सौरभ गुप्ता, पीयूष चौहान , दीपक सक्सेना, सीमा वार्ष्णेय, अपूर्वा दीक्षित, बबिता कुलश्रेष्ठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें