फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लापता महिला का सुराग न लगने पर परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर से लापता एक महिला का सुराग न लगने पर परिजन परेशान हैं। महिला के पति मनोज कुमार ने बताया उसकी पत्नी नौ अक्तूबर से लापता है। जिस समय वह घर से लापता हुई उस समय घर पर वह अकेली थी। मामले की गुमशदगी थाने में दर्ज करा दी है। वह पत्नी का सुराग लगाने के लिए रोजाना थाने के चक्कर लगाने के साथ ही संभावित सभी जगह पता लगाने का प्रयास कर रहा है। मनोज ने बताया रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क करने पर भी महिला का सुराग नहीं लग सका है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें