एटा। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे परिवारों की पहचान की जा रही है जो राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं। ऐसे परिवारों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि फैमिली आईडी बनाने के लिए सभी सरकारी राशन विक्रेताओं को निर्देश दिया गया है। क्षेत्रवार ऐसे परिवारों की सूची तैयार करें जो राशनकार्ड से वंचित हैं। तैयार की गई सूची संबंधित खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं समस्त पूर्ति निरीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में उचित दर विक्रेताओं से समन्वय स्थापित करें।