फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी विवाह प्रमाणपत्र प्रकरण, आरोपियों पर दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 01 Aug 2023 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जीवन रक्षा समिति द्वारा वैधानिक रूप से संचालित किए जा रहे धार्मिक संस्कार केंद्र के नाम व वेब पेज को प्रदर्शित करते हुए जालसाजों द्वारा विवाह संस्कार का फर्जी प्रमाणपत्र बना डाला। समिति सचिव की शिकायत की जांच में आई आख्या में मिरहची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


शासन की ओर से विधिवत पंजीकृत जीवन रक्षा समिति द्वारा वर्ष 2018 को बैठक में पारित हुए प्रस्ताव के द्वारा धार्मिक संस्कार केंद्र की शुरूआत की। जिसकी सूचना विधिवत उपनिबंधक फर्म्स सोसाइटीज को देने के साथ साथ शासन और प्रशासन के अधिकारियों को देने के बाद नियमानुसार कार्य आरंभ कराया। जिसमें संस्था द्वारा हिंदू धर्म के सभी सोलह प्रकार के संस्कारों को आचार्यों के द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। ऐसे में इस संस्था की मान्यताओं से अवैध लाभ कमाने के लिए जालसाजी करके किसी व्यक्ति ने दुर्वेश कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह, निवासी गदनपुर पोस्ट बसुंधरा थाना कोतवाली देहात जिला एटा व नाबालिग बालिका का विवाह होना दिखाते हुए फर्जी विवाह संस्कार का प्रमाणपत्र बना डाला।
इसमें केंद्र के नाम के साथ केंद्र के वेब पेज आदि को प्रदर्शित किया गया था। जब धार्मिक संस्कार केंद्र के प्रभारी एवं समिति के सचिव डाॅ. एस.पी.सिंह को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने 18 जुलाई को जिलाधिकारी एटा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को पत्र भेजकर इस मामले की जांच करके दोषी व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। पोर्टल पर भेजी अपनी आख्या में प्रभारी निरीक्षक थाना मिरहची सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें