फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती को परेशान करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फेसबुक पर फर्जी आरडी बनाकर छात्राओं को तंग करने के आरोपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युेवती को परेशान करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना में एक युवती ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो लगाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने की रिपोर्ट 20 सितंबर को दर्ज कराई थी। साइबर सेल प्रभारी विनय कुमार और महिला थाना प्रभारी कंचन कटियान ने आरोपियों को चार दिन में ही ढूंढ निकाला। जिन आरोपियों ने युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी, उनमें पांच दोस्त शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकाश में आए विकास पुत्र उरेंद्र सिंह और हार्दिक यादव पुत्र योगेश चंद्र निवासीगण जिटौली थाना निधौली कलां को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन आरोपियों में विनय पुत्र हाकिम सिंह निवासी नगला खरगा मुस्तफाबाद थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, पुष्पेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी रामनगर हाउस नई बस्ती, सुधीर उर्फ राहुल यादव पुत्र कृष्णपाल यादव निवासी जिटौली फरार हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें