फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी हस्ताक्षर कर अस्पताल पर जताया मालिकाना हक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में आगरा रोड स्थित सदाशिव हॉस्पिटल पर फर्जी हस्ताक्षर से मालिकाना हक जताने और कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आगरा के चिकित्सक का आरोप है कि उसको अस्पताल में नहीं जाने दिया जा रहा है।कोतवाली नगर में डॉ. दीपक वार्ष्णेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुमित यादव, दिनेश यादव और मनोज यादव व एक अन्य ने फर्जी हस्ताक्षर करके सीएमओ ऑफिस में दे दिए और वहां पर बताया कि मैंने त्यागपत्र दे दिया है। इसके बाद अस्पताल पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि दिनेश यादव के भवन में ही अस्पताल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

सभी ने मिलकर धोखाधड़ी करके कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और खुद को मालिक बताने लगे। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक ने अस्पताल में रखे सामान और दस्तावेजों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें