फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विश्व हिंदू परिषद का किया विस्तार, जैथरा कार्यकरिणी का गठन

Wed, 30 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए जैथरा कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

बरेली विभाग के धर्माचार्य नारायण उपाध्याय ने नए कार्यकर्ताओं को विहिप के कार्यों से परिचित कराया। जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को देश-धर्म, विधर्मियों से युद्ध करने की प्रेरणा देने के लिए ही श्रीमद्भागवत गीता सुनाई थी। आज देश के समक्ष फिर महाभारत काल के समय जैसी ही परिस्थितियां चुनौती दे रही हैं। राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी शक्तियां संगठित होकर भारत में आतंकवाद, अलगाववाद, जातिवाद, लैंड जिहाद, बिजनेस जिहाद, धर्मांतरण, गोहत्या, ड्रग माफिया और जनसंख्या असंतुलन जैसे अनेक प्रकार से आक्रमण कर हिंदू समाज और देश को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहीं हैं।
विज्ञापन

जिलामंत्री द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सुधीर सिंह कल्लू ठाकुर को नगर उपाध्यक्ष, अंकित दीक्षित को नगर मंत्री, विशाल पांडेय तथा सक्षम मिश्रा को नगर सह संयोजक बजरंग दल बल, भद्र प्रताप सिंह को सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल बनाया गया। जिला सह संयोजक बजरंग दल अनुभव गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से 10 अक्तूबर की शौर्य जागरण यात्रा से जुड़ने के लिए ग्राम स्तर तक हनुमान चालीसा पाठ कर युवाओं तक संपर्क तेज करने का आह्वान किया। जिला समरसता प्रमुख मुकेश राठौर, गोरक्षा प्रमुख सुनील चौहान, जुगेंद्र सिंह फौजी, अक्षय प्रताप सिंह, रामवीर सिंह, आचार्य शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें