जिला सरकारी प्रदर्शनी में शनिवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चेतन बाबू यादव ने रिबन काट कर किया।
कार्यक्रम में अमरोहा के कव्वाल आफताब वारसी प्यार एक इबादत है, उड़ती जवानी पर इतराने वाले एक दिन पछताएगा जैसी अनेक कव्वालियां सुनाकर महफिल में समां बांध दिया। इसके बाद जवाब में कव्वाली सुनाने आईं जयपुर की नसीम परवीन ने दमा दम मस्त कलंदर और फिल्म बजरंगी भाईजान की कव्वाली भर दे झोली मेरी या मोहम्मद जैसी कई प्रमुख कव्वालियां सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संयोजक अजय कुमार पालीवाल, सह संयोजक पीयूष पालीवाल, मुकेश शर्मा मीत, सूर्यकांत मिश्रा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, शमशुद्दीन एडवोकेट, बिमखत परवीन समेत श्रोता मौजूद रहे।