राजकीय प्रदर्शनी में रविवार की रात बाल संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 150 से प्रतियोगियों ने भाग लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल जज काशीनाथ, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार, सीडीओ साहब सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संयोजक जतिन किशोर सक्सेना और सचिन किशोर सक्सेना ने सभी अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह देकर किया। इसके बाद श्रीराम बाल भारती इंटर कालेज के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए। बच्चों का कार्यक्रम देखकर सभी ने तालियां बजाकर हौसलाफजाई की। कार्यक्रम के संरक्षक शशि किशोर सक्सेना, उमेश चंद्र सक्सेना, डॉ. एसडी शर्मा, सुभाष सक्सेना, रमेश कुमार कुलश्रेष्ठ आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, एसडीएम अलीगंज चंदन कुमार पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, नायब तहसीलदार जमशेद आलम, एबीएसए ओमप्रकाश अकेला