फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मूल्यांकन केंद्रों से अनुपस्थित रहे परीक्षक, कार्रवाई के लिए की शिकायत

Tue, 21 Mar 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। लेकिन केंद्रों पर परीक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। मूल्यांकन के चौथे दिन मंगलवार को केंद्रों से 801 परीक्षक और 33 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज और गांधी स्माकर इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को दोनों केंद्रों पर 352 परीक्षकों ने 17790 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां मंगलवार को 546 परीक्षकों ने 25314 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीईओएस मिथलेश कुमार ने बताया जिन परीक्षकों को मूल्यांकन के कार्य में लगाया गया है, वह मूल्यांकन के कार्य में पहुंचे। आदेश का अनुपालन न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें