फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भूतपूर्व सैनिकों ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान

Sun, 21 May 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों ने किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान
विज्ञापन

जैथरा। गौरव सेनानी कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। चेयरमैन ने भूतपूर्व सैनिकों की नगर पंचायत से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को यह कार्यक्रम नगर पंचायत के सामुदायिक केंद्र में किया गया। समिति के अध्यक्ष कैप्टन महावीर प्रसाद शर्मा व उपाध्यक्ष कैप्टन उदयभान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। विवेक गुप्ता ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में हर वक्त मदद करने को तैयार हैं। नगर पंचायत में विकास के लिए बिना किसी द्वेष भावना के हर संभव कार्य किया जाएगा। दलवीर सिंह यादव, जैथरा विकास मंच के अध्यक्ष संदीप पांडेय, शकुंतला देवी, रेशमा देवी, अभिलाख सिंह सहित नवनिर्वाचित सभासदगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें