शुक्रवार को भी जूनियर इंजीनियर्स को कार्य बहिष्कार जारी रहा। बैठक में एकजुटता को लेकर जोर दिया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं.रामकन्हैया, जयंती प्रसाद सुमन ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी है। इस मौके पर सुराली, रामवरन यादव, बलवीर सिंह, वीपी सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।