आपदा में अवसर: जैथरा कस्बे में भलौल तिराहा पर ढे यात्री प्रतीक्षालय के मलबे पर सोमवार को लगाया
जैथरा। कस्बे में भलौल तिराहे पर बना प्रतीक्षालय रविवार की रात को अचानक गिर गया। इसके गिरने से लोग अचंभे में हैं। उनका कहना है कि रविवार की रात को मौसम साफ था। आंधी आई और न तेज हवा ही चली। कस्बे में भलौल तिराहे पर करीब एक दशक पहले धूप, बारिश आदि में लोगों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। दरियावगंज रोड पर चलने वाले टेंपो अधिकांश इस प्रतीक्षालय पर ठहरते थे। प्रतीक्षालय के गिरने से लोगों को फिर समस्या का सामना करना पड़ेगा। उधर प्रतीक्षालय गिरने के बाद सोमवार को लोग जोखिम लेते भी नजर आए। इसकी गिरी हुई छत और मलबे पर चढ़ाकर हथठेल खड़ी कर फल बेचे जा रहे थे।