एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। जिले से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्रों का प्रस्ताव परिषद को भेजा गया है।
इस बार जिले में 101 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 63020 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च को समाप्त हो गईं है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कवायद शुरू हो गई है। जिले के पांच विद्यालय शामिल किए गए हैं।
इनमें जीआईसी व गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में इंटर मीडिएट और जीजीआईसी, आर्य विद्यालय व क्रिश्चियन एग्रीकल्चर में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव भेजा गया है। उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केंद्र से संकलन केंद्र पर लाने की तैयारी भी की जा रही है। जिले में जलेसर व अलीगंज में उपसंकलन केंद्र बनाए गए थे। जबकि बीते दिनों हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए ओएमआर सीट कुछ पहले ही भेजी जा चुकी है।