विद्युत निगम कार्यालय में छत से बारिश का पानी टपकने की वजह से पॉलीथिन से ढंककर रखी गईं फाइलें। सं?
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के विद्युत निगम कार्यालय में बारिश होने की वजह से पानी भर गया है। सोमवार को भी कार्यालय में पानी भरा रहा जिसकी वजह से कामकाज बाधित रहा।
रेलवे रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय में सोमवार को सुबह दस बजे कर्मचारी अपने निर्धारित समय से पहुंचे। जहां पर उन्हें कमरों में पानी भरा हुआ मिला। पानी भरा होने की वजह से कर्मचारी ठीक से बैठकर काम भी नहीं कर सके। वहीं अधिशासी अभियंता कार्यालय के ऊपर वाले तल पर लिपिक के कमरों की छतों से पानी टपकता रहा। जिससे वहां पर रखीं फाइलें भीगती नजर आईं।
बाद में कर्मचारियों द्वारा पॉलिथीन मंगाकर फाइलों के ऊपर रखी और उनको भीगने से बचाया। वहीं दीवारों से भी पानी रिसता रहा। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि छतों पर बारिश का पानी भरा हुआ था। जिसकी वजह यह टपक रहा था। पानी को निकलवा दिया गया है।