फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: कोरोना को लेकर बरती जाएगी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चीन में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दूसरे शहरों से आने के वाले यात्रियों की रोडवेज बस स्टैंड पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया विदेशों में कोरोना जिस कदर बढ़ रहा हैं। उसको लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। जिला कोरोना से मुक्त रहे, इसके लिए बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच रोडवेज बस स्टैंड पर की जाएगी। जिले में रोडवेज के माध्यम से ही लोग आएंगे। इसके लिए बस स्टैंड पर दो टीमों को लगाया जाएगा। फिलहाल जिले में कोरोना का एक भी केस नहीं है। विभाग कोरोना को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग के पास बेहतर इंतजाम हैं।
उन्होंने बताया कि बागवाला सीएचसी पर तैयारियां रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि अगर किसी के घर कोई व्यक्ति विदेश से आए तो पहले उसकी कोरोना की जांच अवश्य कराएं। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। साथ ही सभी लोग सावधानी बरतते हुए मास्क के साथ सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें