एटा। जिले में एक पीएचसी व सीएचसी पर लगाने के लिए हेल्थ एटीएम भेज दिए गए हैं। यह एटीएम पांच दिन में संचालित कर दिए जाएंगे।
सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। अभी तक सीएचसी-पीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों की कुछ जांच कर दवा दी जा रही थी। अब सीएचसी व पीएचसी को मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए जिले में दो हेल्थ एटीएम आ गए हैं। एक चुरथरा सीएचसी पर लगेगा। जबकि दूसरा मंडी समिति पीएचसी पर लगाया जाएगा।
एटीएम से मरीज की दस मिनट में पचास जांचें हो जाएंगी। वहीं मरीज को रिपोर्ट भी दस मिनट में मिल जाएगी। सीएचसी-पीएचसी पर पहुंचने वाला मरीज रिपोर्ट दिखाकर चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर लेगा।