ब्लड कैंप
सुबह 10 बजे भारत विकास परिषद और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स की ओर से ब्लड कैंप का आयोजन मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा।
भागवत कथा
दोपहर 2 बजे से जलेसर की नागेश्वर बगीची में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा।
-
सत्संग
शाम चार बजे से शहर के मोहल्ला नई बस्ती बारह बीघा में महिला सत्संग होगा।
काम की बात
जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वगणना 16 से 30 नंबवर तक होगी। वहीं जनसंख्या की गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने बताया इसके लिए 68 फील्ड ट्रेनर चयनित किए गए हैं। जनगणना के दौरान 40 से अधिक बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी।