काम की बात
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 22 जुलाई को
एटा। सड़क सुरक्षा समिति के सचिव व अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ललित कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 22 जुलाई को मध्यान्ह 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त संबंधित से कहा है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समय से उपस्थित हो।
रोजगार मेला
- सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
-
ज्ञापन
- सुबह 11 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत की कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर मासिक बैठक व ज्ञापन दिया जाएगा।
संचारी रोग अभियानः
दोपहर 12 बजे से ग्राम पंचायतों में संचारी रोग अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य कराया जाएगा।
चुनाव
- दोपहर दो बजे से वार्ष्णेय धर्मशाला में श्री वार्ष्णेय महिला मंडल का चुनाव आयोजित किया जाएगा।
सत्संग
शाम 6 बजे से जीटी रोड स्थित मानव कल्याण आश्रम में सत्संग का आयोजन किया जाएगा।