फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: भगवंतपुर में सन्नाटा, आरोपियों के घरों पर लटक रहे ताले

विज्ञापन
भगवंतपुर गांव में आरोपियों के घर मे लगे ताले। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंत पुर में बृहस्पतिवार को पैमाइश के दौरान पथराव कर राजस्व टीम और पुलिस को खदेड़ा गया था। इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और आरोपियों के घरों पर ताले लटक रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की लगतार दबिशें संभावित ठिकानों पर दी जा रही हैं, इसकी वजह से आरोपी गांव छोड़ गए हैं। बड़ी तादात में आरोपी शामिल होने के चलते गांव खाली सा हो गया है इसकी वजह से सन्नाटा पसरा है। लोगों के घरों में ताले लटक रहे हैं। जानवरों और घरों की देखभाल करने के लिए बुजुर्ग महिला-पुरुष ही रह रहे हैं। बच्चे भी डर की वजह से रिश्तेदारों में चले गए हैं। शनिवार को भी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा है, जबकि पुलिस प्रयास में जुटी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर टीमें दबिशें दे रही हैं। शनिवार को कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। तीन टीमें लगी हुई हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि गांव में कोई आरोपी नहीं है, कुछ ताले लगाकर भाग गए हैं। इसकी वजह से गांव में शांती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें