फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: एक दिन गायब करके रखी रोडवेज बस, चालक परिचालक की संविदा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यहां से शिकोहाबाद गई रोडवेज बस एक दिन गायब रही। इस बीच बस के चालक-परिचालक ने मोबाइल फोन बंद रखे। बस से दो बैटरियां भी चोरी हो गईं। दोनों कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप से 18 नवंबर को संचालन के लिए बस को चालक बंटू सिंह और परिचालक अर्जुन सिंह शिकोहाबाद के लिए लेकर गए। बस निर्धारित समय पर वापस नहीं आई तो समय व्यवस्थापक की ओर से परिचालक को फोन किया गया, लेकिन फोन बंद पाया गया। जबकि शिकोहाबाद डिपो में बस को दिखवाया गया तो वहां भी कोई पता नहीं लगा। खोजबीन करने पर जानकारी हुई कि बस कोतवाली शिकोहाबाद में खड़ी है।
चालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि बस में तीन लड़के आए कुछ सुंघाकर बेहोश करने के बाद दो बैटरी चोरी कर ले गए। यह बात पुलिस को हजम नहीं हुई और चालक को बस सहित थाने पर बैठा लिया। इधर चालक का मोबाइल भी बंद हो गया। बस 24 घंटे से अधिक समय तक गायब रही। इसकी कोई भी सटीक जानकारी चालक और परिचालक की ओर से संबंधित अधिकारियों को नहीं दी गई। लापरवाही के चलते दोनों की संविदा समाप्त की गई है।
विज्ञापन

चालक पर ही बैटरी चोरी का था शक
चालक बंटू पर बस की बैटरियां चोरी करने का शक था, इसी के चलते पुलिस ने थाना पर बैठाया और बिना किसी कार्रवाई के बस और चालक को छोड़ दिया गया। इसको लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।
डिपो में क्यों नहीं खड़ी की गई बस
मामले में चालक और परिचालक की मिलीभगत होने की बात सामने आ रही है। इसी के चलते दोनों ने जानबूझ कर बस को शिकोहाबाद डिपो के बजाए अंजान जगह पर बस को खड़ा किया और बैटरियां चोरी होने की साजिश रची गई।
फोन बंद करके कहां रखी गई बस, खुलासा नहीं
चालक और परिचालक द्वारा फोन बंद करके बस को कहां पर रखा, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इसकी जांच चल रही है। दोनों की मंशा भी तभी स्पष्ट हो सकेगी।
चालक व परिचालक की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते दोनों की संविदा समाप्त कर दी गई है। 24 घंटे तक बस गायब रही थी, शिकोहाबाद थाना में खड़ी पाई गई। पूरे मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें