फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: मनरेगा से होगा स्कूलों के एक हजार दिव्यांग शौचालयों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिषदीय स्कूलों में एक हजार विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनमें अभी तक दिव्यांग शौचालय नहीं बने हैं। जिसका निर्माण मनरेगा सेल द्वारा किया जाएगा। इससे गांव के लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। इसके अलावा पहले के बने शौचालयों की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त प्रभु दयाल ने बताया कि जिले में बने हुए परिषदीय विद्यालयों में अभी तक एक हजार दिव्यांग शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है। जिसकी वजह से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर मनरेगा द्वारा इन विद्यालयों में एक हजार दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 65 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें पहले से शौचालय बने हुए हैं, जिसमें टूट-फूट हो गई है। इनकी मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर काम किया गया था जिसमें दिव्यांग शौचालय का निर्माण भी किया जाना था। लेकिन उसके बाद भी अभी तक दिव्यांग शौचालयों का पुरा निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें