एटा। जैथरा क्षेत्र के गांव नगला बली में संचालित एसपीएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक व प्रबंधक संतोष का शांति भंग में चालान कर दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि सरोज इस पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। आरोप है कि वह अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी के सामने रखने के लिए मुख्यालय के निकले। लेकिन उनको रोकने व धमकाने के लिए स्कूल प्रशासन ने कई गाड़ियों से अपने लोग रास्ते में लगा दिए। उनके डर से भयभीत होकर सरोज अपनी रिश्तेदारी में रुक गए। पीड़ित परिजन ने मुख्यमंत्री के पास बेटी सहित मिल कर स्कूल की मान्यता समाप्त कराने की गुहार लगाने की मांग की है।