फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के लालपुर कल्याणपुर निवासी किसान राजेश (42) की सड़क पार करते समय बाइक से टक्कर हो गई। आगरा ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के चचेरे भाई गौरव ने बताया कि राजेश (42) सोमवार की शाम को मिरहची कस्बा में धान का बीज खरीदने के लिए गया था। वह सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा होने के बाद आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें