एटा। थाना मिरहची क्षेत्र गांव जिन्हैरा की एक युवती से बिना तलाक के ही निकाह करने का मुकदमा महिला ने दर्ज कराया था। अब बाइक से पीछा करके टक्कर मारकर हत्या करने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि वह पिता के साथ जा रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। थाना व कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी शाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पिता नवी हसन के साथ बाइक पर सवार होकर एटा शहर से निधौली कलां जा रही थी तभी पति नौशाद निवासी नेहरू विहार नई दिल्ली और मेहरूददीन निवासी गांव जिन्हैरा ने बाइक से पीछा किया। गांव कुवरपुर के पास हत्या करने के इरादे से पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। इसके बाद दोनों ने पिता-पुत्री की मारपीट भी की गई। महिला कहना है कि पति ने बिना तलाक के ही मेहरूद्दीन के बहन से निकाह कर लिया है। इसका विरोध करने पर हत्या करना चाहता है और पिछले दिनों दूसरी युवती को विदा करके ले जा रहा था तब भी पहुंचकर विरोध किया था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।