सकीट आसपुर मार्ग पर बाबली नहर के पास कार के ऊपर पलटी कैंटर। संवाद
सकीट। सकीट-आसपुर मार्ग स्थिति बाबली नहर के समीप तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीव्र मोड़ के कारण अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। रोड पर लहराता हुआ कैंटर कार पर पलट गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। पुलिस ने ग्राम वासियों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी भिजवाया। कार में सवार अंकित ठाकुर, संतोष वर्मा, धर्मवती, गगन कुमार घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगों ने कहा कि नहर के दोनों तरफ तीव्र मोड़ होने कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं।