फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का रामपुर : चौराहे पर टूटी विद्युत लाइन, मची भगदड़

विज्ञापन
सड़क पर गिरा टूटा तार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजा का रामपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक विद्युत लाइन टूटकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही लोग चपेट में नहीं आए।
इस चौराहे पर जर्जर विद्युत लाइनों का जाल बिछा हुआ है। इसकी वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी विद्युत लाइन के बदलने का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। बुधवार सुबह एलटी लाइन बीच रोड पर टूटकर गिर गई। मंदिर जा रहीं महिलाएं बाल-बाल बच गईं। वहीं, शाम के समय इसी चौराहे पर एक तार टूटकर नीचे लटक गया। गनीमत रही किर उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चौराहे की दुकानदारों का कहना है कि कई बार इसी तरह तार टूटकर गिरने से हादसे हो चुके हैं। अफसरों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही तारों को सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें