फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली से घर आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार, ले गए मोबाइल व दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के बस स्टैंड पर रविवार को एक युवक अचेतावस्था में पड़ा मिला। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। उसका उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार हुआ है। युवक ने होश में आने पर अपना नाम श्यामबाबू निवासी राजेपुर थाना अलीगंज बताया। उसका कहना है कि वह शनिवार की रात दिल्ली से घर आने के लिए बस में बैठा था। रास्ते में उसे प्यास लगी तो पास में ही बैठे युवक ने अपनी बोतल से पानी पिला दिया। उसके बाद वह बेहोश बेहोश हो गया। होश आने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में था। बताया कि उसके पास 10 हजार रुपये और एक स्मार्टफोन था। जहरखुरान उसका मोबाइल व नकदी ले गए। मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है और उसके परिजन को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें